Flat 10% off on orders above ₹999!
Fauji Days
Thumb

Aaj Ki Lakshmibai

Vandana Yadav
₹300
Inclusive of all taxes

सेना परिवेश में पूरा देश एक साथ दिखाई देता है। इसी माहौल को लेखिका वंदना यादव ने एक सैनिक पत्नी की तरह जीया मगर अपने आस-पास की महिला अधिकारियों से इसके दूसरे रूप को जाना।

घर की लाड़ली बिटिया का हाड़तोड़ ट्रेनिंग के बाद सैनिक बनना। सेना पुरुषों का अधिकार क्षेत्र है, इस दुनिया में अपने कदम जमाना। जंगलों-पर्वतों में ऑपरेशन और कोविड के समय 'वर्क फॉर नेशन' करना। ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन के छक्के छुड़ाना। 'फेमिना' पत्रिका द्वारा इनकी बहादुरी को कवर पेज पर सेलिब्रेट करना।

महिला सैनिकों के जीवन को जानने-समझने का मौका आसानी से नहीं मिलता। एक अल्हड़ युवती का सैनिक के रूप में कायापलट कैसा रहा होगा! यह और ऐसे अनेक सवाल सबके मन में आते हैं। महिला सैन्य अधिकारी का जीवन कैसा होता है, इस बारे में जानने की चाह होती है। इसी मंशा को पूरा करने के उद्देश्य से इस पुस्तक की रचना हुई है।

भारतीय सेना अपनी बहादुरी, त्याग और बलिदान के लिए पहचानी जाती है। यहाँ स्त्री-पुरुष के भेद के बिना जिम्मेदारी तय होती है। जबकि महिलाओं से उम्मीद होती है कि वह परिवार और रिश्तों के लिए संवेदनशील रहकर खाद-पानी का काम करती रहें। इससे उलट सैनिक की वरदी सबसे पहले संवेदनशीलता से दूरी बनाने की ट्रेनिंग देती है। यह जीवन 'सेल्फलैस' होने की माँग करता है। महिलाएँ पीढ़ियों से परिवार को सर्वोपरि मानती आई हैं। इस सोच से जुड़ी महिलाओं का सैनिक बनना क्या आसान रहा होगा ? सैनिक बनने की कठोर प्रैक्टिस ने इन महिलाओं को कैसे सोने से कुंदन बनाया ! यह और ऐसे अनेक सवाल-जवाब इस पुस्तक में शामिल हैं।

ISBN/SKU9789375730255
ImprintPrabhat Prakashan
FormatPaperback
Pages160
Year of Pub.2026
  • Thumb
  • Thumb
  • Thumb
Ratings
Thumb
5Thumb
5Thumb
0
4Thumb
0
3Thumb
0
2Thumb
0
1Thumb
0
Customer Reviews
Customer Photos

For the Fauji Within: A Curation of Authentic Tales

At Fauji Days, we delve deep to bring you authentic narratives that capture the essence of the military experience. Our carefully curated collection features stories of valour, sacrifice, and camaraderie, penned by military leaders, serving personnel, and those deeply connected to the armed forces.