Flat 10% off on orders above ₹999!
Fauji Days
Thumb

Bharat Vibhajan: Punjab Ki Vyatha-Katha

Raghuvendra Tanwar
₹1200
Inclusive of all taxes

इस पुस्तक में पंजाब के विभाजन का समग्र विवेचन प्रस्तुत करने के साथ-साथ विभाजन की पूरी प्रक्रिया और उससे उत्पन्न त्रासदी को उद्घाटित करने का प्रयास किया गया है। इसमें अनगिनत स्थानीय और राष्ट्रीय घटनाओं को एक साथ जोड़कर प्रस्तुत किया गया है, जिससे कि उस दौर की परिस्थितियों और घटनाओं को आत्मसात् किया जा सके। वर्ष 1947 के दौरान पंजाब में घटित लगभग दिन-प्रतिदिन की घटनाओं का क्रमबद्ध विवरण प्रस्तुत करते हुए, विभाजन के उस मानवीय पक्ष को रेखांकित किया गया है, जो मूलतः असहनीय मानवीय पीड़ा, विस्थापन और त्रासदी की गाथा है।

यह पुस्तक समाचार-पत्रों में प्रकाशित तथ्यों एवं अप्रकाशित स्रोतों के आधार पर विभाजन के समय पंजाब से संबंधित घटनाओं का सूक्ष्म अध्ययन प्रस्तुत करती है। इसके साथ ही, भारत और यूनाइटेड किंगडम से प्राप्त निजी डायरियों, पत्रों, संस्मरणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अप्रकाशित स्रोतों का भी उपयोग किया गया है।

प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों के लेख भी सम्मिलित हैं, जिन्होंने विभाजन की घटनाओं को निकट से देखा और उन्हें लिपिबद्ध किया था।

प्रो. तंवर ने इस पुस्तक में तथाकथित तथ्यों के पारंपरिक विवरणों से आगे बढ़कर महत्त्वपूर्ण मुद्दों एवं घटनाओं को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया है। उन्होंने लंबे समय से चली आ रही धारणाओं को चुनौती देते हुए 'छोटी कहानियों', 'स्थानीय संवेदनाओं' और 'स्थानीय अनुभवों' को इतिहास के केंद्र में रखा है।

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में यह पुस्तक अत्यंत ही प्रासंगिक है। पंजाब तथा औपनिवेशिक भारत के इतिहास में रुचि रखने वाले अध्येताओं के साथ-साथ सामान्य पाठकों के लिए भी यह पुस्तक महत्त्वपूर्ण और उपयोगी है।

ISBN/SKU9788168342002
ImprintPrabhat Prakashan
FormatPaperback
Pages544
Year of Pub.2026
  • Thumb
  • Thumb
  • Thumb
Ratings
Thumb
5Thumb
5Thumb
0
4Thumb
0
3Thumb
0
2Thumb
0
1Thumb
0
Customer Reviews
Customer Photos

For the Fauji Within: A Curation of Authentic Tales

At Fauji Days, we delve deep to bring you authentic narratives that capture the essence of the military experience. Our carefully curated collection features stories of valour, sacrifice, and camaraderie, penned by military leaders, serving personnel, and those deeply connected to the armed forces.